भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 42 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर फैंस ने उन्हें खूब प्यार बरसाया और उन्हें सोशल प्लेटफार्म के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। धोनी ने भी अपने सभी चाहने वालों का शुक्रिया किया है। उन्होंने अपना जन्मदिन अपने खास दोस्तों अर्थात पेट्स के साथ मनाते हुए फैंस का धन्यावाद किया है। 

सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो

एमएस धोनी ने पेट्स के साथ केक काटते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि माही ने एक छोटा सा केक काटा और फिर एक बाइट खुद खाई और फिर पेट्स को खिलाई। एक मिनट 29 सेकेंड के यह वीडियो आपका दिल जीत लेगा।

माही ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक।”

वायरल हो रहा वीडियो 

एमएस धोनी द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस अनोखे अंदाज पर प्यार लुटा रहे हैं।  

42 साल के हुए माही

7 जुलाई को माही 42 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर क्रिकेटरों के साथ-साथ फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। हाल ही में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया था। फैंस को उम्मीद है कि वह आईपीएल 2024 में भी खेलते नजर आएंगे। 

2 thoughts on “MS Dhoni: माही ने पेट्स के साथ मनाया बर्थडे, शेयर किया वीडियो, देखें ”
  1. […] अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “यह मेक इन इंडिया की एक अवधारणा है, भारत में हमारे अपने इंजीनियरों और तकनीशियनों द्वारा इसे डिजाइन किया गया है, इसलिए वंदे भारत के संचालन के दौरान एसी, शौचालय आदि के संबंध में हमें फील्ड इकाइयों से जो भी फीडबैक मिल रहा है, उन सभी बदलावों का उपयोग डिजाइन में बदलाव करने के लिए किया जा रहा है।” […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights